रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित सजायाफ्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि तीन पानी ट्रांजिट कैंप निवासी राहुल राय चोरी का आराेपी है जिसे सजा हो चुकी है। कोरोना काल में उसे पैरोल पर रिहा किया गया था तब से वह फरार चल रहा था। ब्यूरो