फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इंटीग्रेटेड साॅलिड वेस्ट प्लांट के लिए जमीन की तलाश

Thu, 05 Sep 2024 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम के लिए प्रस्तावित इंटीग्रेटेड साॅलिड वेस्ट प्लांट के लिए जगह की तलाश पूरी नहीं हो सकी है। नगर निगम की ओर से दस जगहों पर जमीन देखी जा चुकी है लेकिन कहीं ग्रामीणों का विरोध तो कहीं तकनीकी पेच होने की वजह से जमीन फाइनल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

नगर निगम के 40 वार्ड से 100 से 120 टन कूड़ा रोज एकत्र होता है। ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़े का पहाड़ हटाने के बाद निगम के ठेकेदार ने किच्छा बाईपास रोड पर खाली पड़ी जमीन पर कूड़ा एकत्र किया है। यहां से छंटाई कर कूड़ा सीबीजी प्लांट में भेजा रहा है।
डीएम के निर्देश पर निगम की ओर से इंटीग्रेटेड साॅलिड वेस्ट प्लांट के लिए किच्छा में पांच एकड़ जमीन देखी गई थी लेकिन गौला नदी के किनारे होने और अन्य वजहों से जमीन को रिजेक्ट कर दिया गया था। इसके बाद निगम की ओर से लंबाखेड़ा, लालपुर, बिंदुखेड़ा सहित कई स्थानों पर जमीन देखी जा चुकी है।
विज्ञापन


नरेश दुर्गापाल, एमएनए ने बताया कि प्लांट के लिए पांच एकड़ जमीन की आवश्यकता है। पांच साल के लिए प्लांट के लिए किराए पर निगम जमीन लेगा। इसके लिए दस जगहों पर भूमि देखी जा चुकी है, लेकिन विभिन्न दिक्कतों की वजह से जगह फाइनल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें