फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के लिए जमीन की तलाश शुरू

Wed, 25 Feb 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर में स्वीकृत परिवहन विभाग के चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। राजस्व विभाग परिवहन विभाग को पार्क के लिए जमीन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

नगर में करीब तीन साल पहले चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को मंजूरी मिली लेकिन जमीन उपलब्ध न होने से स्वीकृत पार्क का निर्माण नहीं हो पाया। परिवहन विभाग ने हाल में मामला डीएम नितिन सिंह भदौरिया के सामने उठाया था।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी ने बताया कि डीएम ने राजस्व विभाग को जमीन चिह्नित करने के निर्देश दे दिए हैं। राजस्व विभाग ने पार्क के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही राजस्व और परिवहन विभाग की टीम जमीन का संयुक्त निरीक्षण करेगी। जमीन चयनित होने के बाद पार्क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


पार्क में सीखेंगे बच्चे
चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में बैटरी से चलने वाली गाड़ी, साइकिल, छोटी बाइक के माध्यम से बच्चे गाड़ी चलाना सीखते हैं। पार्क में लघु सड़क, ट्रैफिक सिग्नल, गोल चक्कर और स्टॉप साइन होते हैं। बच्चों को ट्रैफिक लाइट का पालन करना और रोड साइन समझना सिखाया जाता है। रोड सेफ्टी इंस्ट्रक्टर बच्चों को सही ढंग से सड़क पार करने, रुकने और मुड़ने के तरीके सिखाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें