फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन स्टॉकों पर एसडीएम ने मारे छापे

Sat, 28 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
उकरौली क्षेत्र में लगे खनन स्टॉकों पर एसडीएम ने छापे मारे। इससे खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने स्टॉकों की जांच की तो दो स्टॉकों पर 1932 घन मीटर अवैध खनन मिला।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने अवैध स्टॉक लगाने वाले दो खनन कारोबारियों के खिलाफ 23.32 लाख के अर्थदंड की संस्तुति की। एसडीएम ने बताया कि अर्थदंड वसूली के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
शुक्रवार को एसडीएम चंद्र सिंह इमलाल ने राजस्व टीम के साथ उकरौली में लगे राजवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह और गुड्डू सिंह पुत्र मुख्तार सिंह के खनन स्टॉक पर छापा मारा। इससे खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने स्टॉकों की जांच की तो राजवीर के खनन स्टॉक पर 1482 घन मीटर और गुड्डू के स्टॉक पर 450 घन मीटर अवैध खनन मिला। इस पर एसडीएम ने राजवीर पर 16 लाख 82 हजार और गुड्डू पर छह लाख 50 हजार रुपये का अर्थदंड डाला। एसडीएम ने बताया कि अर्थदंड वसूली की संस्तुति कर रिपोर्ट डीएम अक्षत गुप्ता को भेजी जाएगी।
उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्र में किसी भी हाल में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। टीम में तहसीलदार आरसी गौतम, नायब तहसीलदार मदन मोहन बिष्ट, कानूनगो मोहन गिरी गोस्वामी, पटवारी राम अवतार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें