फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में दिया धरना, चौकी पुलिस को सौंपी तहरीर

Tue, 26 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत द्वारा यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश की अवहेलना करते हुए दबंगों ने ग्राम सभा की जमीन को जबरन जोत दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। ग्रामीणों ने शक्तिफार्म चौकी पुलिस को भी तहरीर सौंप आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



  राज नगर ग्राम सभा स्थित एक भू-भाग को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। ग्राम प्रधान शिखा हालदार व अन्य ग्रामीण उस भू-भाग को ग्राम सभा की जमीन बताकर उसका सार्वजनिक उपयोग किए जाने की पैरवी कर रहे हैं। जबकि गांव के ही कुछ लोग उस पर अपना कब्जा जता रहे हैं। दोनों पक्षों में विवाद बड़ा तो मामला परगना न्यायालय पहुंचा।

न्यायालय ने मामले का निस्तारण होने तक दोनों पक्षों को यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश जारी किया है। सोमवार को ग्राम प्रधान शिखा हालदार के नेतृत्व  में दर्जनों ग्रामीणों एसडीएम कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए दबंगों ने विचाराधीन भू-भाग की ट्रैक्टर से जुताई कर दी है।
विज्ञापन


इससे गांव में शांति भंग का खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने एसडीएम  अनिल शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। इधर शक्तिफार्म पुलिस चौकी पहुंच ग्रामीणों ने भू-भाग की जुताई करने वाले दबंगों के खिलाफ तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने कहा कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें