फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने बीआरसी दफ्तर में मारा छापा, देर से आने वाले लिपिकों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
जसपुर में खंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी लेते एसडीएम। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। एसडीएम ने बीआरसी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय में देर से आने वाले लिपिकों से स्पष्टीकरण मांगा और उप खंड शिक्षा अधिकारी को फेसबुक पर गलत कमेंट करने पर फटकार लगाई। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी, उपखंड शिक्षाधिकारी सहित छह कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति भी डीएम से की है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब सवा दस बजे एसडीएम सुंदर सिंह बीआरसी कार्यालय पहुंचे। उन्हें उपशिक्षा अधिकारी (एबीईओ) आशाराम चौधरी का दफ्तर और प्रशासनिक कार्यालय बंद मिला। उन्होंने कारण पूछा तो लिपिक जानकारी नहीं दे पाया। एसडीएम ने हाजिरी रजिस्टर जांचा तो लिपिक मोहित और अंशु चौहान गैरहाजिर मिलीं। प्रशासनिक अफसर भी गायब मिले। एसडीएम ने लिपिक दिवाकर और अमित से देर से आने पर उनका स्पष्टीकरण लिया। लगभग 11 बजे कार्यालय पहुंचे उपशिक्षा अधिकारी से एसडीएम ने देर से आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि साल भर में उन्होंने एक ही छुट्टी ली है। काम के कारण कभी देर हो जाती है। एसडीएम ने चौधरी की ओर से फेसबुक पर की गई विभिन्न प्रतिक्रियाओं पर नाराजगी व्यक्त की। बताया कि लोक सेवक होते हुए इस तरह की प्रतिक्रियाएं करना कर्मचारी आचरण नियमावली के खिलाफ है।
मैं ठीक नौ बजकर 40 मिनट में बीआरसी पहुंच गया था। चूंकि बीआरसी में 17 माध्यमिक स्कूलों की प्रतियोगिताएं शनिवार को होनी थी इसके लिए जरूरी सामान लेने निकल गया और दस बजकर 10 मिनट पर परिसर में लौट आया था। भूलवश हाजिरी दर्ज नहीं कर पाया। - अनिल कुमार सिंह, खंड शिक्षाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें