फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजाला अस्पताल के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 100 से अधिक ने कराई जांच

विज्ञापन
काशीपुर में लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते उजाला अस्पताल के डाक्टर। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को रामनगर रोड स्थित उजाला अस्पताल की ओर से द्रोणसागर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के 100 से अधिक लोगों ने जांच के बाद उजाला के डॉक्टरों से परामर्श लिया।
विज्ञापन

सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक आयोजित शिविर में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग अपनी स्वास्थ्य जांच कराने के लिए पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों के बीपी, शुगर और वजन आदि की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। शिविर में 130 रोगियों का परीक्षण किया गया। उजाला अस्पताल के यूनिट प्रभारी डॉ. कुलवीर विक्रम सिंह ने बताया कि शिविर में पहुंचे लोगों में से अधिकांश लोगों में उच्च रक्तचाप और मधुमेह की समस्या मिली।
असंतुलित खानपान, अधिक तनाव और अनियमित दिनचर्या से मधुमेह और उच्च रक्तचाप की समस्या पैदा होती है। लोग इनके शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं जिससे समस्या और बड़ी हो जाती है। बचाव के लिए लोगों को समय-समय पर जांच करानी चाहिए और डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मरीज उजाला अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 80065-50066 पर भी संपर्क कर सकते हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें