खटीमा में हेल्पलाइन स्कूल में छात्रा को कोविड टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : KHATIMA
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते एसडीएम ने नागरिक अस्पताल में कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। एसडीएम ने अस्पताल में स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय की कमी को लेकर उच्चधिकारियों को अवगत कराया। एसडीएम बिष्ट ने पंजीकरण पर्ची और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अलग-अलग काउंटर खोलने के निर्देश दिए।
बुधवार को एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने नागरिक अस्पताल में बनाए गए कोविड वार्ड का निरीक्षण कर चिकित्सकों से जानकारी ली। प्रभारी कोविड नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि अस्पताल में 50 बैड के कोविड वार्ड बनाया गया है और 13 आईसीयू, 6 एनआईसीयू बैड व 13 वेलटीनेटर मशीन तैयार की गई है। वार्ड में एक हजार लीटर प्रति मिनट ऑक्सीनज प्लांट के माध्यम से सभी बैड को ऑक्सीजन प्लांट से जोड़ा गया है। कोरोना संक्रमित भर्ती मरीजों की देखभाल के लिए चार डॉक्टर, चार स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय मौजूद रहेंगे।
खटीमा में नागरिक अस्पताल में कोविड वार्ड का निरीक्षण करते एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट। संवाद- फोटो : KHATIMA