फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालकों ने एआरटीओ दफ्तर घेरा, संचालन ठप

Tue, 09 Aug 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर के एआरटीओ कार्यालय में सभा करते ई रिक्शा चालक - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
परिवहन विभाग पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों ई-रिक्शा चालकों ने ई-रिक्शा का संचालन ठप रखा। उन्होंने एआरटीओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। चालकों ने मंगलवार और बुधवार को भी ई रिक्शा का संचालन ठप रखने की घोषणा की है।
विज्ञापन



सोमवार को जन कल्याण समिति और देवभूमि यूनियन के आह्वान पर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक एआरटीओ दफ्तर में जा धमके। एआरटीओ दफ्तर में नहीं थी और भीड़ देखकर कर्मचारी भी कक्षों से खिसक गए। कोई समक्ष अधिकारी नहीं मिलने से भड़के ई-रिक्शा चालकों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि एआरटीओ ने पंजीकरण नहीं होने के नाम पर पकड़े गए वाहनों पर 6 से 8 हजार का जुर्माना लगा रही हैं।


चालकों को कार्रवाई का भय दिखाकर वसूली की जा रही है। कई चालकों से डीलर ने वाहन बेचते समय 20 हजार रुपये बीमा और रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर लिए हैं। पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल ने कहा कि सरकार पहले उन कंपनियों को बंद करे, जो अवैध रुप से रिक्शा बेच रहे हैं। कहा कि एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत से दलालों के जरिये प्रशिक्षण फार्म बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन



गरीब चालकों से लूटखसोट बंद की जाए। इसके बाद चालकों ने कुंडेश्वरी मार्ग पर मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंककर विरोध जताया। इधर एसडीएम ने मंगलवार को एआरटीओ, पुलिस और यूनियन नेताओं को वार्ता के लिए अपने दफ्तर में बुलाया है। इस मौके पर एमए राहुल, लेखराज गौतम, हसीन खान, अशरफ एडवोकेट, अख्तर अली माहिगीर, सहित अनेक मौजूद रहे।


। ई रिक्शा चालकों की हड़ताल से लोगों पर बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। अलबत्ता रिक्शा और टैंपो वाले सवारियां मिलने पर खासे खुश दिखे। गली मोहल्लों में ई रिक्शा गिनती के ही घूमते रहे। कई रिक्शा और टैंपो चालकों ने कहा कि ई रिक्शा आने से उनको सवारियां मिलनी काफी कम हो गई हैं। हड़ताल है तो सवारियां मिल रही हैं।


ई रिक्शा चालकों के संचालन ठप रखने की घोषणा के बावजूद कई चालक सवारियां ढोते रहे। हड़ताली चालकों ने सड़कों में घूमकर ऐसे ई रिक्शा चालकों को लताड़ा और चीमा चौराहा, एमपी चौक, कोर्ट रोड सहित कई जगहों पर ई रिक्शाओं में बैठी सवारियां तक उतार दी। उन्होंने लाउडस्पीकर से अन्य चालकों से हड़ताल में सहयोग देने और सवारियां ढोने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें