जसपुर। रूपम कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अभिभावकों ने विद्यार्थियों की सराहना की। शनिवार को काशीपुर रोड स्थित रूपम कॉन्वेंट के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने गरबा डांस, चुटकुले, कव्वाली, अंग्रेजी नाटक, पंजाबी डांस प्रस्तुत कर दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुति नाटक में अभिनय, डांस की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक कमल चौहान ने किया और स्कूल की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य मीनाक्षी चौहान ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। लक्की ड्रॉ के विजेताओं को इनाम दिया गया।
प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का भरोसा दिलाया। संचालन कपिल कुमार, अंजली अरोरा ने किया। इस दौरान डॉ. आरके सराफ, आरपी सिंह, आदेश चौहान, गजेंद्र सिंह, सोविन, पूनम, सुभाना, हिमानी, महक आदि थे।