फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नए शैक्षिक सत्र में चलेगा स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम

Tue, 17 Mar 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेश के स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र की एक अप्रैल से शुरुआत हो रही है। एक तरफ ज्यादा से ज्यादा बच्चों के प्रवेश के लिए स्कूल चलो अभियान को गति दी जाएगी। तो दूसरी तरफ कक्षा एक के बच्चों को मूलभूत जानकारी देने व अभिभावकों से संवाद के लिए स्कूलों में स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम चलाया जाएगा। साथ ही बच्चों का पहले दिन तिलक लगाकर, माला पहनाकर व पुष्प देकर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत कक्षा एक में नवप्रवेशित बच्चों को प्राथमिक से संबंधित भाषा, शुरुआती अंकीय दक्षता व पर्यावरण से संबंधित प्री-कांसेप्ट से अवगत कराते हुए औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार किया जाएगा। नियमित पठन-पाठन की शुरुआत होगी। निदेशक स्कूल शिक्षा प्रारंभिक ने सभी सीईओ को पत्र जारी कर इसके लिए निर्देश दिए हैं।
स्कूल चलो अभियान के लिए समग्र शिक्षा के तहत हर जिले व ब्लॉक को गतिविधियों के लिए बजट आवंटित होगा। सोशल मीडिया, पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन, रैली, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, एलईडी वैन आदि माध्यमों से भी प्रचार होगा। सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों को अभियान से जोड़ा जाएगा। साथ ही बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित होंगी।
विज्ञापन


नए सत्र में सजेंगे विद्यालय
पत्र में नए सत्र में विद्यालय को साफ-सुथरा, आकर्षक बनाने, सत्र के पहले दिन बच्चों का स्वागत करने, अभियान में बालिकाओं, दिव्यांग, झुग्गी-झोपड़ी व ईट-भट्ठों पर रहने वाले बच्चों पर ध्यान देने व 31 मार्च से पहले इसके लिए सभी तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

नए सत्र में बच्चों के अधिक से अधिक नए प्रवेश कराने पर जोर रहेगा। इसके लिए अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा। -हरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रभारी सीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें