फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान में हर वर्ग को जोड़कर दिए अधिकार : सौरभ

Sat, 15 Apr 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने आंबेडकर विद्यालय परिसर में भवन निर्माण की आधारशिला रखी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सितारगंज/खटीमा/किच्छा। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को जोड़ने व उनके अधिकार देते हुए संविधान बनाया। उन्होंने आंबेडकर विद्यालय परिसर में 78 लाख की लागत से निर्मित होने वाले भवन निर्माण की आधारशिला रखी। साथ ही मूर्ति निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को नकुलिया रोड स्थित आदर्श आंबेडकर विद्यालय परिसर में आंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सौरभ बहुगुणा ने कहा कि वह क्षेत्र के हर व्यक्ति, हर धर्म, हर समाज के साथ काम करना चाहते हैं। वहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद, सूरज नारायण, चंडी प्रसाद, विजय शंकर, रामाशंकर, बबलू सागर,अविनाश बाल्मीकि थे। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार ने किया। इधर, खटीमा कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर को नमन किया। बुद्ध विहार के आंबेडकर भवन में हुए कार्यक्रम में जिपंस अरविंद कुमार, रेखा सोनकर आदि थे। स्कालर गुरुकुल स्कूल चकरपुर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी, प्रधानाचार्य भावना जोशी, एबीवीपी नगर मंत्री निखिल पांडे आदि थे। इधर, हिमालय चैरिटेबल ट्रस्ट और रहमानिया पब्लिक स्कूल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन डॉ.एके पाराशर आदि थे। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री लीला बोरा के आवास पर जयंती मनाई। वहां जिलाध्यक्ष विमला मुडेला, उपाध्यक्ष सावित्री कन्याल आदि थे। वहीं, किच्छा में कोतवाली के सामने बने पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यहां पर डा. ब्रज किशोर, सदानंद आजाद, नंद लाल आदि थे। आंबेडकर चौक से इंदिरा गांधी खेल मैदान तक शोभा यात्रा निकाली। मुख्य अथिति विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, जीवन जोशी आदि थे।
विज्ञापन

-14एसटीजी08,09पी:
14केटीएम07पी से 09पी तक
फोटो 14केसीएच1पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें