फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में शौचालय नहीं देख मायके लौटी नई नवेली दुल्हन

Thu, 08 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
ससुराल में शौचालय नहीं होने पर शादी के कुछ देर बाद मायके की जिद पर अड़ी दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे मिशन स्वाभिमान में किच्छा क्षेत्र की एक नई नवेली दुल्हन ने पूरे समाज को आइना दिखाकर एक मिसाल पेश की है। शादी के जोड़े में दुल्हन जैसे ही अपनी ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि यहां शौचालय नहीं है, खुले में शौच करना होता है। इस पर तुरंत उसने दो टूक कह दिया कि पति देव शौचालय नहीं है मैं तो चली मायके।
विज्ञापन


अब तभी लौटूंगी जब घर में शौचालय बनाओगे। पति ने भी अपनी गलती मानते हुए तीन दिन के भीतर घर में शौचालय का निर्माण करा दिया। फिर क्या था दुल्हन अपने पति के साथ मायके से ससुराल आ गई। इस बात का जब डीएम को पता चला तो उन्होंने दुल्हन को दो अक्तूबर को सम्मानित करने की घोषणा कर दी।


यह मामला है किच्छा क्षेत्र के खुरपिया फार्म स्थित एक गांव का। यहां पर चार सितंबर को किच्छा क्षेत्र के ही तुर्कागौरी गांव से शादी करके ससुराल आई सोनी ने जब अपने ससुराल में दुल्हन के जोड़े में कदम रखा। थोड़ी देर बाद सोनी को पता चला कि उसके ससुुराल में शौचालय नहीं है। इस पर वह चौंक गई और तुरंत फैसला लिया कि जिस घर में शौचालय नहीं वहां उसका पति उसे कैसे स्वाभिमान से रखेगा।
विज्ञापन


उसने बिना लड़े झगड़े अपने पति सुशील से दो टूक शब्दों में कह दिया कि पति देव पहले घर में शौचालय का निर्माण कराओ, तभी मैं इस घर में रह पाऊंगी। इतना कहकर सोनी मायके चली गई। रिश्तेदारों ने भी सोनी के इस कदम को गलत नहीं माना और एक नसीहत के तौर पर लिया। इसके बाद पति ने तीन दिन के भीतर घर में शौचालय का निर्माण शुरू कर दिया। इस पर सोनी तीसरे ही दिन अपने पति के साथ ससुराल आ गई।

एक नई नवेली दुल्हन का मिशन स्वाभिमान के तहत उठाया गया कदम जिला प्रशासन के लिए भी बड़ी उपलब्धि रहा। इसकी जानकारी जैैसे ही डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव को लगी तो उन्होंने सोनी को सम्मानित करने की तैयारी कर दी। उन्होंने कहा कि सोनी को दो अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा।
-----

ऊधमसिंह नगर जिले में मिशन स्वाभिमान के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है कि शादी का रिश्ता तय होने से पहले बेटियां यह जरूर पूछेंगी कि क्या ससुराल में शौचालय है, या नहीं। डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कुछ ही परिवार ऐसे रह गए हैं जहां शौचालय नहीं हैं।

करीब 17 हजार शौचालय अभी बनने हैं। मिशन स्वाभिमान के अंतर्गत जिला प्रशासन यह गांव-गांव में चला रहा है कि जहां भी अब ग्रामीण अपनी बेटी का रिश्ता तय करेंगे सबसे पहले सवाल शौचालय का ही उठाया जाएगा। बेटियां पूछेंगे कि ससुराल में शौचालय है तभी वह शादी को राजी होंगी।
विज्ञापन

्र
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें