फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेश्वर हत्याकांड : दो अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिग संरक्षण में

Wed, 01 Apr 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। ग्राम बकैनिया में बीते रविवार की रात जमीनी विवाद में बुजुर्ग की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने किशोर सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ किशोर को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त .32 बोर का लाइसेंसी रिवॉल्वर, एक खोखा और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बीते रविवार की रात करीब 8:30 बजे ग्राम बकैनिया में सर्वेश्वर सिंह (60) की जमीनी विवाद में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी उर्मिला सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंप कर सर्वजीत सिंह, उसके नाबालिग बेटे, पड़ोसी रवि शंकर उर्फ गुड्डू और उसका बेटे गौरव के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। एसएसपी अजय गणपति ने भी ग्राम बकैनिया का दौरा कर घटनास्थल पर जाकर मृतक सर्वेश्वर सिंह के परिजनों को निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कुईखेड़ी तिराहे के पास से सर्वजीत सिंह और रवि शंकर उर्फ गुड्डू को हिरासत में लिया था। पुलिस टीम ने हत्याकांड में शामिल एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया है। नाबालिग के खिलाफ 27 आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि हत्याकांड की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें