फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमायुक्त से साइकिल वितरण की जांच रिपोर्ट और लाभार्थियों की सूची तलब

विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में सांसद अजय भट्ट की वर्चुअल बैठक में मौजूद डीएस व अन्य अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। सांसद अजय भट्ट ने वर्चुअल माध्यम से जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की। उन्होंने कहा कि विधानसभा वार जो भी विकास कार्य किए जाते हैं संबधित विभाग वहां के जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उन्हें जरूर अवगत कराएं। उन्होंने श्रमायुक्त को साइकिल वितरण की अबतक की जांच रिपोर्ट व लाभार्थियों की सूची विधानसभा वार तैयार कर विधायकों और उन्हें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मनरेगा, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, ग्रामीण कौशल योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को जिले में तालाबों की स्थिति की समीक्षा रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित या रुकी सड़कों की सूची बनाकर उपलब्ध कराएं। डीएम रंजना राजगुरू ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं। वहां पर विधायक राजेश शुक्ला, पुष्कर सिंह धामी, सीडीओ हिमांशु खुराना, एडीएम उत्तम सिंह चौहान, पीडी डीआरडीए हिमांशु जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें