फुटबॉल विजेता ट्राफी प्राप्त करती संजयनगर की टीम।
- फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। देवनगर में आयोजित शिवा शक्ति कप फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में संजयनगर ने बाबाथान (नेपाल) को टाईब्रेकर में 4-2 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। संजयनगर के गोलकीपर पीयूष को मैन ऑफ द मैच और स्ट्राइकर विशाल को मैन ऑफ द सीरीज खिताब से नवाजा गया।
फाइनल मुकाबले में संजयनगर की ओर बाबाथान की टीमें निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद टाईब्रेकर में पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। इसमें संजयनगर की ओर से विशाल, सारांश क्षेत्री, सतनाम बाला और नागेंद्र ने गोल किए। वहीं, बाबाथान की ओर से महेश और बाबा ही गोल कर सके। पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन अजय जायसवाल और चौकी प्रभारी प्रवीण मेहरा ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच में अखिलेश मंडल रेफरी, पंकज राय, जयंत मंडल, सब्यसाची हालदार और सुनील सरकार कमेंटेटर, सुजीत विश्वास और दीपेंद्र सेन स्कोरर, राकेश विश्वास और विपुल लाइंसमैन रहें। वहां मुकेश मंडल, अमित विश्वास, प्रणव मंडल, माखन मंडल, राजेश सरकार, नारायण सरकार, विक्रम भंडार, विधान हालदार, किशन विश्वास, भोला विश्वास, प्रवीण मंडल, विशाल मंडल, प्रशांत भंडार आदि थे।