फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर सीमा पर चार सौ लोगों के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले से सटी रामपुर सीमा पर कोरोना जांच की सैंपलिंग की संख्या को बढ़ा दिया है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की सीमा पर नि:शुल्क रैपिड एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। रविवार को सैंपलिंग करने वाले लोगों की संख्या 400 के पार पहुंच गई। राहत की बात यह रही कि कोई भी महिला या पुरुष संक्रमित नहीं मिले।
विज्ञापन

दिल्ली में लॉकडाउन घोषित होने के बाद राज्य में प्रवासियों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके अलावा शादी का सीजन शुरू होने पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। रविवार को कोविड कर्फ्यू के बावजूद रामपुर सीमा से 240 से अधिक बड़े और छोटे वाहन गुजरे। सीमा पर सभी वाहनों को रोककर कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग की गई। इस दौरान 100 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच व 300 से अधिक की आरटीपीसीआर जांच की गई। डॉक्टरों के अनुसार बिना जांच के किसी भी व्यक्ति को रुद्रपुर नहीं आने दिया जा रहा है। इधर, कोविड कर्फ्यू के नियमों का पालन कराने के लिए देर शाम तक एसडीएम विशाल मिश्रा व सीओ अमित कुमार शहर का निरीक्षण करते रहे। उन्होंने रामपुर सीमा पर चल रहे सैंपलिंग कार्यों का भी जायजा लिया।
बीमारी को छिपाएं नहीं: एसएसपी
रुद्रपुर। एसएसपी डीएस कुंवर ने लोगों से अपील की कि बीमारी को छिपाए नहीं। कोरोना होने पर घबराए नहीं बल्कि अस्पताल जाने की जरूरत है। डॉक्टर की सलाह लेकर अपना इलाज करवाएं। उन्होंने कहा जिले के कई लोग कोरोना को अभी भी हल्के में ले रहे हैं। पहली लहर से खतरनाक दूसरी लहर है। कोरोना के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि बहुत जरूरी काम से ही सार्वजनिक स्थानों पर जाएं। इस दौरान मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें।
विज्ञापन

कोरोना के कारण रोडवेज स्टेशन पर रही सुनसानी
रुद्रपुर। कोरोना महामारी के चलते अब रोडवेज बसों में भी यात्रियों की संख्या घटने लगी है। रविवार को कोविड कर्फ्यू के बीच रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या नाममात्र रहीं। रुद्रपुर डिपो से दिल्ली के लिए शाम तक करीब छह बसें हीं संचालित हुईं। स्थानीय रूटों पर भी यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। रुद्रपुर डिपो प्रबंधन ने बसों को रूट पर भेजने से पहले सैनिटाइज किया।
कोविड कर्फ्यू का रहा असर, बाजार रहे बंद
रुद्रपुर। कोविड 19 की रोकथाम के लिए रविवार को लगाए गए कोविड कर्फ्यू का व्यापक असर रहा।
रुद्रपुर में बाजार पूरी तरह से बंद रहे। सड़क में केवल दवा सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए ही लोगों की आवाजाही रही, जो लोग सड़क पर दिखे, वो भी मास्क लगाए नजर आए। इसके अलावा दिनेशपुर, गदरपुर, शांतिपुरी सहित अन्य जगहों पर भी कोविड कर्फ्यू का असर रहा। हालांकि पुलिस ने सड़क पर घूमने वालों पर सख्ती नहीं की। इधर सड़कों पर सिडकुल की फैक्ट्रियों के कर्मचारी, गंतव्य को जाने वाले यात्री और अन्य जरुरी कार्य से निकले लोग ही दिखाई पड़े।
इधर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीश सुखीजा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और अन्य व्यापारियों ने मुख्य बाजार में सीओ सिटी अमित कुमार से मुलाकात की। बताया कि पुलिस ने शनिवार की शाम ग्राहकों की वजह से तय समय से थोड़ी देर तक खुले मेडिकल स्टोर को बंद करवा दिया था। कहा कि रात्री कर्फ्यू लगने के बाद भी कुछ लोग जरूरी दवा के लिए मेडिकल स्टोर में आ जाते हैं। उनको बिना दवा दिए वापस नहीं भेजा जा सकता है। लिहाजा पुलिस को थोड़ी ढील देनी चाहिए। सीओ ने आश्वासन दिया कि मेडिकल स्टोर पर सख्ती नहीं की जाएगी। मेडिकल स्टोर स्वामी भी पुलिस प्रशासन को सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें