फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन

विज्ञापन
सितारगंज रोडवेज बस स्टेशन पर पहुंची बस में भरे यात्री। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। कोरोनाकाल में जहां सरकार ने एहतियातन दोपहर बाद से कर्फ्यू लगाया है तो वहीं बसों में भी 50 फीसदी यात्रियों के सफर की ही अनुमति के नियम रखे हैं। लेकिन बसों के चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नियम से अधिक सवारियां भरकर चल रहे हैं। इससे बसों में सफर करने वाले यात्रियों पर भी कोरोना संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के रोडवेज बस स्टेशन पर जो भी बसें आईं, उनमें से अधिकांश बसों में सीटों पर पूरी सवारियां बैठी मिलीं। इसके अलावा बस स्टेशन पर न तो यात्रियों के लिए सैनिटाइजर की सुविधा है और न ही बसों में सुरक्षा के इंतजाम हैं। रोडवेज बस में 50 फीसदी के बजाय 80 फीसदी तक सवारियां भरकर आ रही हैं। इससे बस में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन हो रहा है। इस संबंध में टनकपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक केएस राणा ने बताया कि चालक और कंडक्टर नियमों का पालन कर रहे हैं। लेकिन सवारियां अपने घर आने के लिए जबरन बसों में चढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें