फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: नर्स हत्याकांड की CBI जांच की मांग, सपा नेता बोले- कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल

Tue, 27 Aug 2024 05:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

Rudrapur News: समाजवादी पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोष जताया गया। पार्टी नेताओं ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा।

 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में समाजवादी पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोष जताया गया। पार्टी नेताओं ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा।

मंगलवार को एक होटल में हुई बैठक में सपा महिला सभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव निशा खान का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव और जिला प्रभारी अरविंद यादव ने हाल में जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। जिले में न बच्चे और न महिलाएं सुरक्षित हैं। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का भी बुरा हाल है। अस्पताल हैं लेकिन दवाइयां नहीं है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड भाई की हत्या करने का अंदेशा, परिजनों ने एसएसपी से की शिकायत; जांच की मांग


आरोप लगाया कि भू माफिया कृषि भूमि को अवैध प्लाटिंग करके सत्ता के इशारे पर खुर्दबुर्द कर रहे हैं। कहा कि रुद्रपुर में हुए नर्स हत्याकांड में पुलिस प्रशासन अपनी जांच परिवार पर थाेपने का कार्य का रहा है। राष्ट्रीय सचिव कुमारी निशा खान ने कहा कि मृतका नर्स को न्याय दिलवाने के लिए पार्टी सीबीआई जांच के साथ ही परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद की मांग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अनीता बांगा को महिला सभा की रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष अनीता बांगा, सपना शुक्ला को उपाध्यक्ष, कनिका शाह को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान 12 से अधिक महिलाओं ने सपा की सदस्यता ली। वहां पर यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अमित कुमार, प्रदेश सचिव आकाश यादव, सरदार अमरदीप सिंह सिद्धू, राम सिंह, शरीफ़ अंसारी, राम सिंह सागर, नदीम अख़्तर, अरविंद दिवाकर, यामीन मंसूरी सहित अनेक मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें