सेल्स टैक्स विभाग ने रोडवेज की बसों में बिना टैक्स चुकाए लाया जा रहा 4 लाख का माल पकड़ा है। जिसमें पेनाल्टी लगाते हुए 40 हजार रुपये प्राप्त कर लिए हैं।
सेल्स टैक्स विभाग ने शुक्रवार सुबह दिल्ली और मुरादाबाद डिपो की बसों की चेकिंग की गई। इस दौरान बिना कर के लाए जा रहे पीतल के सामान, ऑटो पार्ट्स, लोहे का सामान, रेडीमेड रजाई, ऊनी कपड़े पकड़े हैं। वाणिज्य कर अधिकारी प्रकाश त्रिवेदी और राजीव अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए माल की कीमत 4 लाख रुपये है। यह बिना टैक्स चुकाए ला जा रहा था। कुछ माल में पेनाल्टी लगाते हुए 40 हजार रुपये प्राप्त कर लिए हैं। वहीं अभी कुछ माल में किसी व्यापारी ने अपना दावा नहीं किया है।