फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो माह से नहीं मिला वेतन, ठेका श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 10 Jan 2024 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पंतनगर के प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन करते ठेका श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
पंतनगर। फसल अनुसंधान केंद्र के वर्कशॉप में कार्यरत ठेकाकर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इससे आक्रोशित कर्मियों ने ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

श्रम कल्याण अधिकारी और वित्त विभाग से वार्ता के बाद अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि कल तक उनके खातों में वेतन भेज दिया जाएगा। इसके बाद ठेका कर्मियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। मोर्चा नेताओं ने कहा कि विवि में बहुत ही गलत परंपरा बनती जा रही है कि दो-दो माह बीतने के बाद तीसरे माह में एक माह का वेतन दे दिया जाता है। इससे अल्प वेतन भोगी कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। वहां इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह, संतोष कुमार, आरके श्रीवास्तव, एडी मिश्रा, रविंद्र चैबे, राजेश, यूनुस, सोनू आदि थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें