फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपुर पालिका: सफाई नायक ने घर में घुसकर सभासद को पीटा, 11 लोगों पर केस दर्ज

Tue, 31 Oct 2023 11:57 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

जसपुर पालिका के एक सभासद ने सफाई नायक, उसके बेटे सहित 11 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। 28 अक्तूबर की दोपहर को वह अपनी चाची की 13वीं के बाद घर पर ही थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसपुर पालिका के एक सभासद ने सफाई नायक, उसके बेटे सहित 11 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगा केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मोहल्ला नत्था सिंह निवासी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। वर्तमान में नगर पालिका परिषद के वार्ड तीन के सभासद हैं। 28 अक्तूबर की दोपहर को वह अपनी चाची की  13वीं के बाद घर पर ही थे।

उनके घर के पास खड़े कूड़ा लदे रिक्शा से बदबू आ रही थी। इसकी सूचना फोन से नगर पालिका के ईओ को दी गई। उसके बाद सफाई नायक विनोद कुमार आैर उसका छोटा बेटा विशाल, भतीजा व अन्य 7-8 लोग उसके घर में अचानक घुस आए। आरोपी गाली देते हुए उसे पीटने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई नायक विनोद और उसके बेटे ने उसे जान से मारने की नीयत से गला दबाया। शोर सुनकर मोहल्ले वाले एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें