फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डिजिटल ताकत से मजबूत हुईं ग्रामीण महिलाएं

Fri, 20 Feb 2026 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरस आजीविका मेला 2026 के मंच से ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ग्रामोत्थान (रिप) परियोजना के तहत 51 पशु सखियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में ग्राम्य विकास एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली ताकत महिलाओं के हाथों में है और आधुनिक तकनीक से जुड़कर वे न केवल आय बढ़ा रही हैं, बल्कि समाज में नेतृत्व की भूमिका भी निभा रही हैं।
स्मार्टफोन वितरण से पशुपालन सेवाओं की निगरानी, सलाह और जानकारी का आदान-प्रदान अब ज्यादा आसान होगा, जिससे ग्रामीण स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर खुलेंगे। इसके साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार की ओर प्रोत्साहित करने के लिए क्लस्टर लेवल फेडरेशन को वे-साइड ईटरीज संचालन के लिए 24 लाख रुपये के चेक भी प्रदान किए गए। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को छोटे उद्यम से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर उद्यमी बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें