फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 31वीं और 40वीं वाहिनी के धावकों ने सबको पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। 46वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर 22वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी एथलेटिक्स (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता 18 नवंबर तक चलेगी जिसमें प्रदेशभर के जनपदों और वाहिनियों के खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ आईजी निवेदिता कुकरेती ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। इसके बाद पहले दिन ट्रैक पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। खिलाड़ियों ने रफ्तार, ताकत और स्टेमिना से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान आयोजन सचिव व सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी पंकज भट्ट, 31 वीं वाहिनी के सेनानायक देवेंद्र पिंचा, उप सेनानायक 31वीं वाहिनी मनोज कुमार कत्याल, सहायक सेनानायक 46वीं वाहिनी प्रतिमा भट्ट आदि मौजूद रहे।


खेलों के परिणाम
1500 मीटर पुरुष वर्ग में 31वीं वाहिनी के महेंद्र बिष्ट ने बाजी मारी। 40वीं वाहिनी हरिद्वार के आशीष सिंह दूसरे और विपिन सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
800 मीटर महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी की कुसुम मैथुरी ने पहला स्थान हासिल किया। 40वीं वाहिनी की मीनाक्षी दूसरे और 31वीं वाहिनी की ममता अमेड़ा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

लॉन्ग जंप पुरुष वर्ग में देहरादून के शक्ति शर्मा ने सबसे लंबी छलांग लगाई। 46वीं वाहिनी के सौरभ राणा दूसरे और अल्मोड़ा के रवि कुमार तीसरे रहे।
हैमर थ्रो पुरुष वर्ग में हरिद्वार के शिव कुमार ने पहला, 31वीं वाहिनी के उमेद सिंह ने दूसरा और 46वीं वाहिनी के मुख्य आरक्षी राजन रौतेला ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

200 मीटर महिला वर्ग में 40वीं वाहिनी की रचना सबसे तेज धावक निकलीं। बागेश्वर की काजल दूसरे और 31वीं वाहिनी की सोनिया टम्टा तीसरे स्थान पर रहीं।
400 मीटर महिला वर्ग में 40वीं वाहिनी का दबदबा रहा। लवी चौहान पहले, सरिता चौहान दूसरे और 31वीं वाहिनी की सोनिया टम्टा तीसरे स्थान पर रहीं।
400 मीटर हर्डल पुरुष वर्ग में 46वीं वाहिनी के कुलदीप ने पहला, पीसी होशियार सिंह ने दूसरा और 31वीं वाहिनी के गोकुल भौर्याल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें