फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Run for Unity: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Tue, 29 Oct 2024 11:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Run for Unity - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री रेस को जिलाधिकारी उदयराज सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्रास कंट्री रेस स्टेडियम से शुरू होकर मंडी, कोषागार मोड़ होते आरटीओ रोड होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुई।

विज्ञापन


क्रास कंट्री रेस में ओपन वर्ग में नीरज नेगी प्रथम, प्रवीन राणा द्वितीय, मोहित सिंह सौन तृतीय, कविन्द्र चतुर्थ, चंदन बिष्ट पंचम व विनय जोशी छठे स्थान पर रहे। इसी तरह बालिका ओपन वर्ग में दीपा प्रथम, वंदना द्वितीय, अनिता बिष्ट तृतीय, रजनी चतुर्थ, पूजा विश्वास पंचम व गुंजन छठे स्थान पर रही। सभी विजेताओं को पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पाण्डेय, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला क्रीडा अधिकारी जानकी कार्की ने पुरस्कृत किया गया।

रन फॉर यूनिटी में लगभग 200 पुलिस जवानों, क्षेत्रीय जनता, खिलाड़ियों, अधिकारी, कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई व सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें