फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिप्सी पंजीकरण में स्थानीय आवेदक की बाध्यता खत्म

Sat, 18 Nov 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो पर्यटन जोन में पर्यटकों की आमद बढ़ाने के लिए दूसरे प्रवेश गेट से जंगल सफारी की योजना बनाई गई है लेकिन इस गेट से किसी भी जिप्सी का पंजीकरण न कराने के कारण यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी। स्थानीय लोगों के पंजीकरण न कराने पर अब विभाग ने जिप्सी पंजीकरण में स्थानीय आवेदक की बाध्यता खत्म कर दी है।
विज्ञापन

काॅर्बेट लैंडस्केप में स्थित फाटो पर्यटन जोन पर्यटकों को खूब भा रहा है। जोन में सफारी के दौरान सैलानियों को बाघ, हाथी सहित कई वन्यजीवों के साथ ही सैकड़ों प्रजातियों के रंग बिरंगे परिंदों के दीदार हाेते हैं। इस जोन में 100 से अधिक साल पुराना वन विश्राम गृह सुधारा गया है। वन विभाग ने सैलानियाें के रुकने के लिए नए ट्री हाउस बनाए हैं।
अभी मालधनचौड़ के गुर्जर झाले पर बने गेट से सैलानियों की सुबह, शाम दो पालियों में 50-50 जिप्सी को प्रवेश दिया जाता है लेकिन सैलानियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने पतरामपुर रेंज से नया प्रवेश द्वार बनाया है। इस गेट पर स्थानीय लोगों को वरीयता देकर जिप्सी संचालकों से पंजीकरण कराने के लिए कहा गया था लेकिन किसी भी जिप्सी मालिक ने पंजीकरण नहीं कराया। इसलिए जिप्सी पंजीकरण में स्थानीय निवासी की शर्त हटा दी गई है।
विज्ञापन



पतरामपुर गेट से जंगल सफारी के लिए किसी स्थानीय जिप्सी मालिक ने पंजीकरण नहीं कराया है। अब जो भी व्यक्ति जिप्सी का पंजीकरण कराएगा, उसे गेट से सफारी के लिए प्रवेश दे दिया जाएगा। -प्रकाश चंद्र आर्य, डीएफओ, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें