फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुुर में नहीं हुआ कोई नामांकन, आठ लोगों ने लिए नामांकन पत्र

Fri, 20 Jan 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव के संभावित दावेदारों द्वारा नामांकन पत्र मिलने के पहले दिन पत्र लेकर चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की गई। कलेक्ट्रेट में एसडीएम कार्यालय में पहले दिन आठ लोगों ने नामांकन पत्र लिए, जिसमें सबसे अधिक निर्दलीय प्रत्याशी आगे रहे। सबसे पहला नामांकन पत्र रुद्रपुर विधानसभा कांग्रेस सीट से दावेदारी कर रहे तिलकराज बेहड़ ने लिया। वहीं बसपा प्रत्याशी जसवंत सिंह ने नामांकन पत्र लिया।


 एसडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि पहले दिन कार्यालय पहुंचकर आठ लोगों ने नामांकन पत्र लिए। इनमें निर्दलीय प्रत्याशी अधिक रहे। निर्दलीय प्रत्याशियों में शामिल सुरेंद्र उपाध्याय, विजय सिंह, संजय साहनी, कैलाश भट्ट, सतपाल सिंह ठुकराल और मनप्रीत सिंह ने नामांकन पत्र लिए। एसडीएम ने बताया कि कार्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है ताकि नामांकन पत्र लेने आ रहे दो पक्षों के बीच में कोई तनातनी न हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन



नामांकन पत्र भरने के बाद राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी को दस हजार व आरक्षित प्रत्याशी को पांच हजार शुल्क जमा कराना होगा। राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशी के साथ चार प्रस्तावक व दो अनुमोदक व निर्दलीय प्रत्याशी को दस प्रस्तावक व पांच अनुमोदक लाने होंगे। नामांकन करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी है। इसमें रविवार व 26 जनवरी को अवकाश रहेगा।
...........................................................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें