फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग से किया सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक

Fri, 20 Jan 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस लाईन में पेटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
यातायात पुलिस द्वारा मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पुलिस लाइन में स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने चित्रों के माध्यम से यातायात जागरूक का संदेश दिया। एएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा विजेता बच्चों को पुरस्कार बांटे।


प्रतियोगिता में आर्यन स्कूल विलासपुर, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज रुद्रपुर और भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल को 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें निर्णायक मंडल द्वारा 15 सर्वश्रेष्ठ बच्चों की पेंटिंग का चयन किया गया है। एएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि चयनित बच्चों की पेंटिंग को कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वाले टीवीएस टायर द्वारा पोस्टर बनाकर शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात जागरूकता के लिए लगाया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेताओं को एएसपी द्वारा पुरस्कारों का बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीओ यातायात स्वतंत्र कुमार, टीआई मनीश शर्मा, सीपीयू प्रभारी भगवत राणा, आरआई हीरा सिंह, टीएसआई यशवंत पाल, टीवीएस टायर के प्लांट हेड शशीधरन पिल्लई, सिया फाउंडेशन से वंदना पौडवाल, विकास, हरीश लाल आदि थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें