रुद्रपुर। जिला स्तरीय अंडर-17 बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रुद्रपुर स्टेडियम की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में उसका सामना मंगलवार की सुबह होने वाले काशीपुर और बाजपुर के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से होगा।
सोमवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहला मैच रुद्रपुर स्टेडियम और ईएमआरएस बाजपुर के बीच खेला गया। इसमें रुद्रपुर स्टेडियम की टीम ने बाजपुर को 4-0 से हराया। दूसरा मैच में रुद्रपुर स्टेडियम ने खटीमा को 1-0 से मात दी। खटीमा और ईएमआरएस बाजपुर के बीच खेले गए तीसरे मैच में बाजपुर ने 5-0 से एकतरफा मैच जीत लिया।
चौथा मैच रुद्रपुर स्टेडियम और काशीपुर स्टेडियम के बीच हुआ। इसमें रुद्रपुर स्टेडियम ने 4-1 से जीत दर्ज की। आयुक्त नगर नरेश दुर्गापाल ने मैच का शुभारंभ किया। यहां जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, सतनाम बाला, मोहित, रघुवीर सिंह विर्क, हरीश राम, आदि उपस्थित रहे।