फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav 2024: रुद्रपुर की सियासत में हुई मां की एंट्री, मीना से मिलीं ठुकराल की माता; अस्पताल में भर्ती

Sat, 21 Dec 2024 12:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पूर्व विधायक ठुकराल और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के बीच चल रहे सियासी द्वंद्व में नया मोड़ आ गया है। मीना के घर गईं ठुकराल की मां को गुस्सा झेलना पड़ा। शुक्रवार को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायक ठुकराल की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के बीच चल रहे सियासी द्वंद्व में नया मोड़ आ गया है। पारिवारिक संबंधों के चलते बृहस्पतिवार रात मीना के घर गईं ठुकराल की मां दर्शनारानी ठुकराल को गुस्सा झेलना पड़ा। शुक्रवार को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सियासी लड़ाई में मां की हालत देख ठुकराल रुआंसे हो गए। उन्होंने कहा कि दूषित मानसिकता के चलते मार्मिक पलों का वीडियो बनाकर वायरल किया गया जिससे उनकी मां तनाव में आ गईं।

विज्ञापन


शुक्रवार को निजी अस्पताल में मौजूद ठुकराल ने कहा कि मीना शर्मा के परिवार से उनके पारिवारिक संबंध थे। उनकी 75 साल की मां इन संबंधों के चलते उनको बिना बताए मीना के घर गईं थीं लेकिन वहां मां के साथ जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया, उससे उनको कष्ट हुआ था। इस निजी मुलाकात को कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। कहा कि रात में वीडियो देखने के बाद मां तनाव में आ गईं। उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि राजनीति का वातावरण इतना दूषित हो जाएगा। उनसे दिक्कत है तो खूब बोलिए, मगर उनकी बुजुर्ग मां ने किसी का क्या बिगाड़ा है।

ठुकराल ने कहा कि उनके लिए मां सबसे बड़ी है लेकिन समाज में उनकी मां का मानमर्दन किया जा रहा है। अगर इतना मोह है कुर्सी का तो वह उनके सामने से हट जाते हैं। उन्होंने कहा कि सियासी लड़ाई में उनके परिवार को बख्श दिया जाए। षड्यंत्रकारियों ने राजनीतिक माता से उनको दूर कर दिया था और अब जन्म देने वाली मां से उनको दूर मत कीजिए। वहां पर संजय ठुकराल और अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें