फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर के व्यापारी की रामपुर में मौत

Sun, 10 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
व्यापारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे के पास शुक्रवार की रात बेहोशी के हालत में व्यक्ति की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। शनिवार की देर रात को उनकी पहचान रुद्रपुर के सिंह कालोनी निवासी किराना व्यापारी जागेश चौहान के रूप में हुई। वो शुक्रवार को पैदल ही दुकान के लिए सामान निकले थे। परिजनों ने रुद्रपुर में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैंड के पास शुक्रवार की शाम एक व्यक्ति बेहोश देखकर भीड़ लग गई। उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था। लोगों ने आशंका व्यक्त की कि शायद किसी बस में जहरखुरानी का शिकार हो गए होंगे। सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। उनके जेब से पर्स, टिकट व पहचान से संबंधित कोई कागज नहीं मिला था।

ऐसे में उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शनिवार को दोपहर बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई। चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया था। शनिवार की शाम जागेश के परिजनों ने रामपुर पुलिस से संपर्क किया। जानकारी मिलने के बाद उनके बेटे शुभम चौहान ने उनकी पहचान कर ली। जिला अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि जागेश चौहान शुक्रवार को दोपहर के वक्त पैदल ही दुकान के लिए सामान लेने निकले थे।
विज्ञापन


दोपहर के बाद दुकान के लिए सामान लेने जाना उनका रूटीन था। जब वो घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश करना शुरू कर दिया। कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने उनकी रुद्रपुर में ही गुमशुदगी दर्ज करा दी। परिजनों का कहना है कि उनको तो कहीं जाना नहीं था। ऐसे में वो रामपुर कैसे पहुंच गए? यह बात उनके समझ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें