फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वुडबाल में रुद्रपुर ओवरऑल चैंपियन बना

Thu, 12 Feb 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अंतर महाविद्यालयी वुडबाल पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में एसबीएस रुद्रपुर ने ओवरऑल खिताब अपने नाम किया। टीम इवेंट में रुद्रपुर पहले और डीएसबी नैनीताल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

बुधवार को एसबीएस कॉलेज में हुई प्रतियोगिता के सिंगल इवेंट में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी ने पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में नैनीताल दूसरे स्थान पर रहा। डबल्स इवेंट में आईएमटी कॉलेज काशीपुर ने बाजी मारी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ ने दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व प्राचार्य प्रो. डीडी जोशी और यूनिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुंदन राठौर ने किया। इसमें रुद्रपुर, हल्द्वानी, हल्दूचौड़, खटीमा, डीएसबी नैनीताल, यूनिटी लॉ कॉलेज, काशीपुर आईएमटी कॉलेज की पुरुष टीमों ने भाग लिया।
निर्णायक लोकेश पांडे, योगेश पांडेय, प्रगति दुम्का, श्वेता भाकुनी रहे। डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता से चयनित टीम 23 से 27 फरवरी तक मध्यांचल यूनिवर्सिटी भोपाल में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबाल प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। यहां डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. सर्वजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें