फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: स्कॉर्पियो से स्कूटी को टक्कर मारने के बाद मारपीट; मुख्य आरोपी सन्नी चुघ गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2026 01:19 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

सात अगस्त की रात अभिषेक और जतिन स्कूटी से काशीपुर रोड से घर लौट रहे थे। एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर पीछे से आई स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलायंस कॉलोनी गेट के पास स्कूटी को स्कॉर्पियो से टक्कर मारने और इसके बाद मारपीट के मामले में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी चुघ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गंगापुर रोड से पकड़ा। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सात अगस्त की रात अभिषेक और जतिन स्कूटी से काशीपुर रोड से घर लौट रहे थे। एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर पीछे से आई स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक सन्नी चुघ ने वाहन से उतरकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दोनों से मारपीट की और फोन कर अन्य साथियों को भी मौके पर बुलाया।

Nainital Accident: ताकुला पुरानी चुंगी के पास हादसा; हल्द्वानी से नैनीताल आ रही कार खाई में गिरी, चार लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ अगस्त को अभिषेक के भाई अंकित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। हंगामे के बाद मंगलवार को मुख्य आरोपी सन्नी चुघ पुत्र स्व. राधेश्याम, निवासी भूरारानी, को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें