फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्र लायंस ने एमेनिटी स्कूल को हराया

Mon, 19 Jan 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर की ओर से आयोजित अंडर 19 जिला क्रिकेट लीग के तहत खेले गए लीग मुकाबले में रुद्र लायंस क्रिकेट अकादमी ने एमेनिटी पब्लिक स्कूल को 45 रनों से हराया।
विज्ञापन

रविवार को एमेनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुद्र लायंस क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमेनिटी पब्लिक स्कूल की टीम दबाव में नजर आई और 121 रनों पर सिमट गई। अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए नैतिक भट्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजकों ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे एमेनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर डीपीएस क्रिकेट अकादमी और रेबल क्रिकेट अकादमी बाजपुर के बीच मैच होगा। अंपायर सत्येंद्र मिश्रा और प्रिंस कुमार रहे जबकि ऑनलाइन स्कोरिंग की जिम्मेदारी दीपक कुमार आर्य ने निभाई। इस अवसर पर गौरव तिवारी, आफताब आलम, बलवंत सिंह और इंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


एमिनिटी क्रिकेट अकादमी ने पीएस मॉडल को दी शिकस्त



संवाद न्यूज एजेंसी



काशीपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से अंडर-19 क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। इस दौरान एमिनिटी क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन कर पीएस मॉडल एकेडमी को हराकर जीत दर्ज की।



रविवार को पीएस मॉडल क्रिकेट अकादमी और एमिनिटी मदन लाल क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीएस मॉडल अकादमी की टीम 39.4 ओवरों में 149 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमिनिटी अकादमी की टीम ने 39 ओवरों में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंपायर गुरजीत सिंह, विनीत कुमार और ऑनलाइन स्कोरिंग अनमोल ने की।
सोमवार को द डेन क्रिकेट एकेडमी कुंडेश्वरी में मुंजियाल क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर व द डेन क्रिकेट एकेडमी और किंग्सफोर्ड किकेट एकेडमी प्रतापपुर में किंग्सफोर्ड एकेडमी व गदरपुर क्रिकेट एकेडमी के बीच सुबह नौ बजे से मुकाबले खेले जाएंगे। वहां पर विवेक कुमार, प्रभजोत सिंह, मो. नवाज आदि मौजूद रहे। संवाद

यशवीर का राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन
जसपुर। नगर के यशवीर कांबोज का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हुआ है। यशवीर के स्कूल की प्रधानाचार्य ने मधु शर्मा ने बताया कि बीते वर्ष नोएडा में आयोजित सीबीएसई की क्रिकेट टीम में नॉर्थ जोन प्रथम की ओर से यशवीर ने प्रतिभाग किया था। उसे बोर्ड ने अंडर-14 टीम की कप्तानी सौंपी थी। इसी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्र को वर्ष-2026 की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चुना गया। इसमें देश के 21,000 विद्यालयों के 16 छात्रों का चयन हुआ। विधायक आदेश सिंह, पूर्व विधायक डाॅ. शैलेंद्र मोहन, पालिकाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद, प्रबंधक अमित कांबोज, सुमित कांबोज, काशीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने यशवीर से बेहतर खेल की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें