फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान शिशु की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़

Sun, 19 Oct 2025 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

रामपुर जिले के स्वार निवासी सुधीर कुमार के परिवार के लोग उसकी गर्भवती पत्नी श्वेता को प्रसव के लिए शुक्रवार की देर शाम चकरपुर नहर मार्ग स्थित शिवाय नर्सिंग होम लेकर आए थे।
शनिवार की दोपहर प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर एसएसआई जसविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने उनको समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद इलाज के लिए प्रसूता को दूसरे अस्पताल में भेजा गया है। हंगामे के चलते अस्पताल से डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ वहां से चला गया था। इधर, सीओ विभव सैनी ने बताया कि अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभागीय कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को घटना से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें