काशीपुर के कुंडेश्वरी में शहीद की पत्नी को सम्मानित करते आरपीएफ के जवान। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। आरपीएफ ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में कारगिल शहीद की पत्नी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें उपहार भी भेंट किए गए। 21 से 31 अक्तूबर तक मुख्यालय के निर्देश पर सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों को सम्मानित करने के निर्देश दिए गए हैं।
रविवार को आरपीएफ उपनिरीक्षक तरुण अत्री ने जवानों के साथ कुंडेश्वरी निवासी शहीद पदमराम कनियाल के निवास पहुंचकर उनकी पत्नी भगवती देवी को उपहार और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
तरुण अत्री ने बताया कि पदमराम कनियाल वर्ष 1999 में कारगिल में शहीद हुए थे। उन्होंने आरपीएफ शहीद कनियाल के परिवार की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। वहां कांस्टेबल सिराज अहमद, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।