फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरू और थाईलैंड का गुलाब देकर करेंगे प्यार का इजहार

विज्ञापन
रुद्रपुर की फूल मंडी में फूल खरीदते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। वेलेंटाइन डे के लिए दिल्ली फूल मंडी से बेंगलुरू और थाईलैंड के गुलाब बिकने को रुद्रपुर पहुंच गए हैं। वेलेंटाइन वीक से ही फूल मंडी में फूलों के गुलदस्ते और बुके बिकने शुरू हो गए हैं। रविवार को वेलेंटाइन डे पर फूल विक्रेताओं को गुलाब के फूल ज्यादा बिकने की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में फूल विक्रेताओं का कारोबार चौपट होने के बाद धीरे-धीरे फूल विक्रेताओं की बिक्री पटरी पर पहुंचने लगी है। यही वजह है कि फूल विक्रेता पिछले साल के दामों के मुताबिक ही फूलों की बिक्री कर रहे हैं। रंपुरा निवासी फूल विक्रेता प्रहलाद ने बताया कि बड़े स्तर पर फूलों की खेती करने वाले किसान सीधे दिल्ली मंडी में ही फूल बेचते हैं। इससे उनको मुनाफा अच्छा खासा होता है। छोटे फूल विक्रेताओं को दिल्ली से ही फूल खरीदने पड़ते हैं। बताया कि पिछले वर्ष के मुताबिक इस बार भी 20 से 30 रुपये की कीमत का एक गुलाब का फूल बेचा जा रहा है। जबकि गुलदस्ते के दाम 100 रुपये रखे गए हैं। फूल विक्रेता कृष्णा ने बताया कि सफेद गुलाब की कीमत 30 से 40 रुपये रखी गई है। जबकि वेलेंटाइन डे के दिन गुलाब की कीमत बढ़ भी सकती है। फूल विक्रेता गोविंदा ने बताया कि वेलेंटाइन वीक से ही ग्राहक फूलों की खरीदारी करने लगे हैं। उम्मीद है कि इस बार वेलेंटाइन डे पर अच्छी खासी बिक्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें