देहरादून में पदक प्राप्त खिलाड़ियों के साथ कोच। स्रोत : कोच
काशीपुर। देहरादून में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तीन मुक्केबाजों ने राज्य स्तर पर दो स्वर्ण समेत तीन पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 17-23 जून तक रोहतक में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दोनों बॉक्सर प्रतिभाग करेंगे।
6-9 जून तक देहरादून में राज्य स्तरीय जूनियर बालक व बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें साई काशीपुर से मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अपने मुक्कों के दम पर शानदार प्रदर्शन कर 46 किलो भार वर्ग में नीरज सिंह ने कांस्य पदक जीता। वहीं 50 किलो में रोहन जोशी व 52 किलो में हिमांशु दानू ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कोच सिकंदर पटेल ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता रोहतक हरियाणा में होने वाली जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। तीनों खिलाड़ी बॉक्सिंग कोच मुकेश बेलवाल, सिकंदर पटेल, वरुण शर्मा से प्रशिक्षण लेते हैं। साई केंद्र प्रभारी नीरज कुमार, बॉक्सिंग कोच मुकेश बेलवाल, वरुण शर्मा, एथलेटिक्स कोच ओम प्रकाश सिंह, संदीप सिंह नेगी, वेटलिफ्टिंग कोच पवन शर्मा ने उन्हें बधाई दी है। संवाद
......15 केएसपी 07 पी......देहरादून में पदक प्राप्त खिलाड़ियों के साथ कोच। स्रोत : कोच