फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो को मिली पांच नई बसें

Sun, 16 Oct 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परिवहन निगम की ओर से रोडवेज डिपो को पांच नई बसें मिलने से बसों की कमी से कुछ हद तक राहत मिली है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए पांचों बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया जा रहा है। दीपावली से पहले तक निगम से पांच और नई बसें डिपो को मिलेंगी।


दरअसल डिपो में बसों की कमी के चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की भीड़ जिस रूट पर होती थी, वहां दूसरे रूटों से हटाकर बसों को भेजा जाता था। डिपो अधिकारियों ने खटारा बसों की नीलामी और नई बसों का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। इसके बाद मुख्यालय ने पांच नई बसों को डिपो में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे बसों की समस्या कुछ कम हो पाई है। एआरएम महेंद्र कुमार ने बताया कि डिपो को पांच बसें मिली हैं, पांच और बसें मिलेंगी। इससे बसों की कमी से यात्रियों को होने वाली दिक्कतें कम होंगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें