फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जलकर राख हुई चार ग्रामीणों की झोपड़ियां

Sun, 16 Oct 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर के गुलजारपुर में आग में जली झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

काशीपुर। गुलजारपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर चार झोपड़ियां जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह विकराल रुप धारण कर चुकी आग पर काबू पाया। आग से चारों झोपड़ियों में रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।


काशीपुर से करीब 16 किलोमीटर दूर गुलजारपुर गांव जंगल के किनारे बसा है। शनिवार की सुबह लोग मजदूरी करने के लिए जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि एक ग्रामीण इंद्रपाल की झोपड़ी से धुआं उठने लगा। घर के अंदर मौजूद लोग आग लगने पर बाहर आ गए। इंद्रपाल के घर से उठी आग की लपटें फैलते हुए पड़ोस के ही विद्या राम, राम औतार, मूर्ति देवी की झोपड़ियों तक पहुंच गई। आग से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने दूसरे घरों से पाइप के जरिए पानी का बौछार कर आग को बमुश्किल बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते आग अन्य झोपड़ियों तक फैलने से बच गई। आग से इंद्रपाल की बाइक, 35 हजार रुपए की नकदी, विद्याराम, राम औतार, मूर्ति देवी की साइकिलें जल गई। चारों की झोपड़ियों में रखा अनाज, जेवर, बर्तन, कपड़े, बिस्तर सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर तहसील बाजपुर के कर्मचारियों ने मौका मुआयना किया। सामाजिक कार्यकर्ता अमरजीत सिंह और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता राशि देने की मांग की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें