रुद्रपुर। बसों की कमी का सामना कर रहे रोडवेज डिपो ने 12 नई बसें आवंटित करने का प्रस्ताव निगम प्रबंधन को भेजा है। 41 बसों के बेड़े में एक भी नई नहीं है। सात-आठ साल पुरानी बसों से यात्री परिवहन सेवा का संचालन किया जा रहा है। डिपो प्रबंधन ने कंडम की श्रेणी में आ चुकी 11 बसों को नीलाम करने संस्तुति निगम प्रबंधन से की है। इनमें से दो बसों को कार्यशाला परिसर में खड़ा कर दिया गया है।
नौ बसों को लोकल रूट पर चलाया जा रहा है। 11 बसों की नीलामी के बाद डिपो के पास मात्र 30 बसों का बेड़ा रह जाएगा। डिपो को वर्ष 2019-20 से नई बसों का आवंटन नहीं हुआ है। दो साल पहले डिपो की 10 कंडम बसों को नीलाम किया गया था।
इनके बदले भी नई बसों का आवंटन नहीं हुआ। पहाड़ी डिपो से कुछ पुरानी बसें भेजी गईं, जो अक्सर खराब हो रही हैं। डिपो के पास बची 30 बसें भी आठ से नौ लाख किलोमीटर चल चुकी हैं।