फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोडवेज डिपो को राखी से मिल गई संजीवनी

Mon, 11 Aug 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले मंदी की मार झेल रहे रोडवेज डिपो को भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन संजीवनी दे गया। रक्षाबंधन और उससे पहले दो दिन डिपो की आय में जबरदस्त इजाफा हुआ।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन नौ अगस्त को डिपो की बसों से 18.40 लाख रुपये की कमाई हुई। आठ अगस्त को 16.80 लाख रुपये, सात अगस्त को 11.38 लाख रुपये की इनकम डिपो को हुई थी।
निगम मुख्यालय से डिपो को हर रोज 13.86 लाख रुपये की आय का लक्ष्य मिला है। रक्षाबंधन से पहले डिपो परिवहन निगम मुख्यालय से मिले लक्ष्य के आसपास भी नहीं पहुंच पा रहा था। डिपो को बरसात और कांवड़ यात्रा के कारण घाटा उठाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

महीने की शुरूआत में डिपो छह लाख से आठ तक की ही आय कर पा रहा था। निगम मुख्यालय से पर्याप्त सवारी न होने पर बसों का संचालन न करने के तक निर्देश दिए गए थे। रक्षाबंधन के त्योहार ने मंदी झेल रही रोडवेज की आय में इजाफा किया तो कर्मचारियों के चेहरे भी खिले नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें