फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पंजाब जाने वाली रोडवेज बसें वापसी में नहीं आती हैं बाजपुर

Sun, 28 Jun 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। पंजाब के चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर सहित विभिन्न नगरों को जाने वाली रोडवेज बसें वापसी में सीधे हाईवे से होकर गुजर जाती हैं जबकि यात्रियों को रात में दोराहा पर उतार दिया जाता है। यातायात साधन के अभाव में यात्रियों को पांच किमी पैदल चल कर बाजपुर शहर पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर 18 दिसंबर 2020 को रोडवेज बस स्टेशन की स्थापना की गई थी। इस दौरान बाजपुर स्टेशन से चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, हरिद्वार, देहरादून, मेरठ, दिल्ली सहित अन्य महानगरों को बाजपुर से रोडवेज बसों का संचालन किया गया था। वर्तमान में अधिकतर बसें बंद हो चुकी हैं। इसके अलावा पंजाब को जाने वाली रोडवेज बसें बाजपुर स्टेशन से होकर जाती हैं लेकिन वापसी में यह रोडवेज बसें दोराहा चौक पर हाईवे से गुजर जाती हैं जबकि रात में दोराहा चौक से बाजपुर शहर आने का कोई साधन नहीं मिलता है। इस कारण लोग पांच किमी दूरी पैदल तय करते हैं या फिर सुबह होने का इंतजार करते हैं। जिला निगरानी समिति सदस्य राजेश कुमार ने अप्रैल माह में आए परिवहन मंत्री को बाजपुर रोडवेज स्टेशन से दिल्ली, बरेली, दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर के लिए बसों का संचालन करने और पंजाब से वापसी में बसों को बाजपुर स्टेशन से होकर चलाने की मांग की थी लेकिन रोडवेज बसों का संचालन नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें