फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस पलटी, नौ यात्री घायल

Sat, 28 Feb 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सरईखेत (अल्मोड़ा) से दिल्ली जा रही रामनगर रोडवेज डिपो की सवारियों से भरी बस ठाकुरद्वारा मार्ग पर प्रकाश पाइप के सामने बाइक सवार को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार को रामनगर रोडवेज डिपो की बस संख्या यूके-07पीए/1139 को चालक भूपेंद्र सिंह निवासी मौलेखाल और कंडक्टर आनंद किशोर सुबह 5.30 बजे सरईखेत से बस लेकर दिल्ली को चले। बस में 32 सवारियां बैठी थीं। बस जैसे ही काशीपुर से लगभग आठ किलोमीटर दूर मुरादाबाद मार्ग पर पहुंची। इसी दौरान बस के आगे ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। बस चालक ने ट्रैक्टर ट्राली से आगे जाने के लिए डिवाइडर कट पार कर जैसे ही बस दूसरी लाइन पर गई सामने से एक बाइक आ गई। बाइक बचाने के प्रयास में बस सड़क पर पलट गई। बस का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। बस के अंदर सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सवारियों को बाहर निकला गया। जिसमें नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान चालक फरार हो गया। कंडक्टर ने एंबुलेंस 108 बुलाकर घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस की रफ्तार अधिक होने से बस ने सड़क पर तीन पलटी खाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें