सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बाजपुर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परमानंदपुर के लोग सड़क की सुविधा से वंचित हैं।। ग्रामीणों और भाजपाईयों ने सड़क बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि गांव में एक भी खड़ंजा मार्ग नहीं होने से लोगों को कीचड़ में चलना पड़ रहा है। राजेश कुमार ने कहा कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को उनके समर्थक विकास पुरुष कहते हैैं। लेकिन वे अपने ही विधान सभा में विकास कार्य नहीं पा रहे हैं।
उन्होंने केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देकर कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के हित में फसल बीमा शुरु की है। उज्ज्वला योजना में गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन दिया है। इस मौके पर बलदेव सिंह, गुरुदेव सिंह, सरजीत सिंह, जगीर सिंह. हरमिंदर सिंह मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।