फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल से जिला अस्पताल हलकान

Sun, 07 Aug 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
िजला अस्पताल में धरना देती स्वाथ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बदलते मौसम से जिला अस्पताल में वायरल आदि के रोगियों की संख्या बढ़ रही है और एनएचएम के तहत अस्पताल में तैनात कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में रोगियों के साथ ही अस्पताल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के विभिन्न विभागों में एनएचएम के तहत तैनात नौ कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे अस्पताल प्रशासन के कई काम बाधित हो रहे हैं। हड़ताल पर गए अधिकांश कर्मचारी अस्पताल में टेक्नीशियन और डाटा आपरेटरों का कार्य संभालते हैं। हड़ताल पर जाने से जहां अस्पताल प्रशासन के कई तकनीकी काम रुक गए हैं, वहीं कर्मचारियों को कार्यालय के कई रिकार्ड मैनुअली दर्ज करने पड़ रहे हैं।

इससे कागजी कार्यवाही संबंधी कामों में देरी होने के साथ ही मेडिकल आदि बनाने के लिए आए लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी आदि के काम भी बाधित हो रहे हैं। मौसम में आए बदलाव से भी अस्पताल में रोजाना वायरल, डायरिया आदि के मरीज बढ़ रहे हैं। कर्मचारियों के अभाव में उनकी देखरेख करना भी अस्पताल प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें