फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिंचाई नहर के टूटे तटबंध को पाटा

Sun, 18 Jun 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
05 खटीमा के लालकोठी-नदंना मार्ग पर टूटे सिंचाई नहर के तटबंध पर मिट्टी भरान कराते यूपी सिंचाई वि
विज्ञापन
खटीमा। लालकोठी के पास सिंचाई नहर के कटाव से टूटा तटबंध यूपी सिंचाई विभाग की ओर से बड़ी मशक्कत के बाद पाट दिया गया है। सिंचाई विभाग के इस प्रयास से इस मार्ग पर हल्के दो पहिए वाहनों का आवागमन शुरू हो चुका हैं।
विज्ञापन

लगभग पांच दिन से हुए इस रिसाव ने लालकोठी नहर के पास पुरानी देवहा पोषक का लगभग 20 फुट तटबंध बह गया था। इससे मार्ग पर आवागमन ठप हो गया था। सिंचाई विभाग बनबसा (यूपी) के अधिकारियों ने पुरानी देवहा पोषक के तटबंध को पाटने में मशक्कत करनी पड़ी। टूट कर बहे तटबंध को पाटने के लिए नहर का पानी बंद कर बहाव वाले स्थान पर पानी का बहाव रोका गया। सूखी नहर के सिल्ट से बहे स्थान को पाटा गया। फिलहाल तटबंध बांधकर हल्के दोपहिया वाहनों के आनेजाने लायक बना दिया गया।

- सिंचाई विभाग नहर की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहता हैं। पुरानी देवहा पोषक के तटबंध को पाटकर आने-जाने लायक बनाया गया हैं। शारदा नहर से पानी छोड़ने और पुरानी देवहा पोषक पर जमी सिल्ट को हटाने संबंधी मामले का विभाग संज्ञान ले रहा हैं। तटबंध पर रोड निर्माण का दायित्व अब लोक निर्माण विभाग का रहा हैं। - उमर खान, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग, बनबसा बरेली खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें