झनकट। लगातार मिट्टी खनन से दियां मार्ग की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले से ही जर्जर मार्ग में बारिश के बाद कीचड़ और गड्ढों की समस्या खड़ी हो गई है। क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर मुडेला ने बताया कि मिट्टी खनन ने सड़क को बुरी तरह प्रभावित किया है। बारिश के बाद स्थिति और अधिक बिगड़ गई है, जिससे खासकर दो पहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। राहगीरों और स्कूली बच्चों को काफी असुविधा हो रही है। उन्होंने इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।