खस्ताहाल हुआ बिगवाड़ा का मुख्य मार्ग
रुद्रपुर। नगर निगम में शामिल होने के बाद भी वार्ड-16 बिगवाड़ा की सूरत नहीं बदली है। आलम यह है कि 2017 के बाद से यहां मुख्य मार्ग का डामरीकरण तक नहीं हुआ है। बरसात में सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं जिससे 20 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड की मुख्य सड़क से लेकर गली-मोहल्लों तक की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जलभराव के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। कई बार बाइक सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। नालियों की सफाई न होने से पानी घरों में घुस रहा है। संबंधित वार्डों के पार्षद कई बार प्रस्ताव भेज चुके हैं लेकिन फाइलें दफ्तरों में धूल फांक रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना
वर्ष 2017 में जब हरीश रावत की सरकार थी तब बिगवाड़ा का मुख्य मार्ग बना था। इसके बाद किसी भी जनप्रतिनिधि ने सड़कों की सुध नहीं ली। नगर निगम में शामिल होने के बाद भी क्षेत्र की दशा नहीं सुधरी। - विक्रमजीत सिंह, बिगवाड़ा
किसी भी जनप्रतिनिधि की ओर से सड़कों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। लोग सड़काें पर गिरकर घायल हो रहे हैं। - अमृतपाल सिंह, बिगवाड़ा
कोट
बरसात के बाद नगर निगम क्षेत्र की सभी सड़कों की दशा सुधारी जाएगी। बिगवाड़ा की सड़क को भी हमने प्राथमिकता में रखा है। - विकास शर्मा, मेयर