फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग के बाद भी नहीं बनी सड़क, अब ग्रामीण भरेंगे हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। 18 साल पहले बनी सड़क के पुनर्निर्माण की मांग पूरी न होने पर अब ग्रामीण हुंकार भरेंगे। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि सीएम व पीएम पोर्टल पर शिकायत के बावजूद अभी तक अधिकारियों ने जीर्णशीर्ण सड़क की सुध नहीं ली।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 18 साल पहले टुकड़ी मार्ग से धूमखेड़ा होते हुए विडौरा मझोला स्थित नेशनल हाइवे से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण हुआ था। सड़क की न तो लोनिवि ने देखरेख की और न ही अन्य विभाग के अधिकारियों ने कोई सुध ली। करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ ही उच्चाधिकारियों से कई बार सड़क निर्माण की मांग की। इसके बाद सीएम तथा पीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। अभी तक किसी भी अधिकारी ने टूटी सड़क के निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया। जनप्रतिनिधियों ने भी इस सड़क से मुंह फेर रखा है।
विज्ञापन

चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने के लिए आते हैं। जीतने के बाद फिर मुड़कर नहीं देखते हैं। पिछले दस वर्षों से जनप्रतिनिधि सिर्फ सड़क बनाने का आश्वासन ही देते आ रहे हैं। देश की सेवा के बाद अब सड़क के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा। - सेवानिवृत्त सूबेदार प्रेम सिंह।
फिर चुनाव आने वाले हैं। विकास का वादा कर हाथ जोड़कर वोट मांगे जाएंगे। जीत कर विकास का वादा भूल सिर्फ अपना ही विकास करेंगे। टूटी सड़क से यातायात का साधन नहीं है। इससे महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। - विमला देवी, गृहिणी।
उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से काफी लंबे समय से सड़क के निर्माण की मांग की जा रही है। परंतु सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिल रहा है। अगर शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू न हुआ तो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। - सेवानिवृत्त नायक राम सिंह।
छुट्टी पर घर आने के लिए जब नानकमत्ता पहुंचते हैं, तो टूटी सड़क के कारण कोई वाहन नहीं मिलता है। इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर वाहन मिल भी जाए तो किराया चार गुना मांगते हैं। टूटी सड़क का तत्काल निर्माण होना चाहिए। - प्रेम सिंह, सेना का जवान।
मैंने टुकड़ी मार्ग से धूमखेड़ा कोदाखेड़ा, छैंवी पातशाही तक पीएमजीएसवाई के तहत बनी रोड के पुनर्निर्माण के लिए सांसद अजय भट्ट के साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा है। वर्षा काल के बाद सड़क का निर्माण संभव हो पाएगा। - डॉ. प्रेम सिंह राणा, विधायक, नानकमत्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें